फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The operator tampered with the roadways bus, uproar

रोडवेज बस में क्लीनर ने किशोरी से की छेड़खानी, हंगामा

Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The operator tampered with the roadways bus, uproar
महोबा। जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ से महोबा आ रही रोडवेज बस में सवार किशोरी से परिचालक ने छेड़छाड़ कर धमकी दी। बस महोबा पहुंचने पर किशोरी ने शोच मचा दिया। जिससे यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख चालक व परिचालक बस को किनारे खड़ी कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना राठ के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ रोडवेज बस से रविवार की शाम रक्षाबंधन पर्व पर रिश्तेदारी में महोबा आ रही थी। बस में भीड़ अधिक होने के चलते परिचालक ने किशोरी को अपनी सीट पर बैठा लिया। किशोरी का आरोप है कि रास्ते में परिचालक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर बस से उतारने की धमकी दी। बार-बार कहने के बाद भी वह नहीं माना। तब किशोरी ने अपनी बहन व अन्य यात्रियों को मामला बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख चालक ने चरखारी बाईपास मार्ग में सड़क किनारे बस रोक दी। बस रोकने का कारण पूछने पर चालक ने बस खराब होने की बात कही। इस दौरान चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed