फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The miscreants beat the youth with an iron rod in the middle of the road.

Mahoba News: बीच सड़क पर दबंगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा

Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat the youth with an iron rod in the middle of the road.
महोबा। शहर के ऊदल चौक में दबंगों ने बीच सड़क पर एक युवक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में हमलावर युवक को लोहे की रॉड से पीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक अपने हाथों से वार रोकने की कोशिश करता है। इसी दौरान एक अन्य युवक बाल पकड़कर खींचते नजर आ रहा है। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वीडियो में घटनास्थल के पास एक पुलिस की गाड़ी भी खड़ी नजर आ रही है। मुख्यालय निवासी पीड़ित अंकित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पुराने विवाद को लेकर तीन युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर नितिन व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed