फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Snakes are striking... lives are being lost to faith healing.

Mahoba News: डस रहे सांप... झाड़-फूंक में गंवा रहे जान

Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Snakes are striking... lives are being lost to faith healing.

विज्ञापन
महोबा। बरसात के माैसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। अधिकतर मामलों में अंधविश्वास के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। एक सितंबर से अब तक जिले में 25 से अधिक लोगों को सांप डस चुके हैं। इनमें से आठ लोगों की जान जा चुकी है। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए जिसमें परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे। इसके बाद अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देेर हो चुकी थी।
बारिश के दिनों में सांप बिलों से बाहर निकल जाते हैं और पैर आदि पड़ने पर डस लेते हैं। सांप के डसने के बाद अस्पताल पहुंचने व समय से इलाज मिलने पर कई लोगों की जान बच गई लेकिन कुछ मामलों में परिजन में अंधविश्वास दिखा। थाना महोबकंठ के घुटई गांव में किसान राधेलाल को 17 सितंबर की रात खेत की रखवाली करते समय सांप ने डस लिया था। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे। इस दाैरान घंटों समय बर्बाद हो गया। बाद में परिजन राधेलाल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। यह मामला पहला नहीं है। ऐसे कई मामलों सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं होने के बाद ग्रामीण अभी भी अंधविश्वास पर भरोसा कर रहे हैं। कोई झाड़-फूंक तो देसी नुस्खा अपनाता है जो जान जाने का कारण बन जाता है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिला अस्पताल व सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। घटना होने पर यदि मरीज को समय पर उपचार मिले तो जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में सर्पदंश से माैतें
-एक सितंबर को सिरसीकलां निवासी नैतिक वर्मा (6) और संतोषपुरा निवासी रामसिंह राजपूत (35) की मौत।
-आठ सितंबर को किसान फूलसिंह राजपूत (55) की मौत।
-10 सितंबर को भारत कुशवाहा (56) व सतारी निवासी नाथूराम यादव (65) की जान चली गई।
-17 सितंबर को थाना महोबकंठ के घुटई गांव निवासी राधेलाल (70) की मौत।
-19 सितंबर को कमालपुरा निवासी सुनीता कुशवाहा (60) की जान चली गई।
-21 सितंबर को महोबकंठ के करपहाड़िया निवासी गोरीबाई (55) की माैत।

सांप डसने पर क्या करें
-मरीज को बिना देर किए तुरंत किसी नजदीकी सरकारी अस्पताल में लेकर जाएं।
-जिस जगह पर सांप ने डसा है, शरीर के उस हिस्से को बिल्कुल न हिलने दें।
-मरीज के शरीर से अंगूठी, घड़ी, कंगन या तंग कपड़े तुरंत उतार दें क्योंकि सूजन आने पर ये नुकसान पहुंचा सकते हैं।
-मरीज को ढाढ़स बंधाएं और घबराने न दें।

वर्जन
सांप के डसने पर किसी भी देसी नुस्खे, जड़ी-बूटी या झाड़-फूंक में समय बर्बाद नहीं करें। इससे जान जाने का खतरा बना रहता है। अगर डसने का मामला सामने आए तो तत्काल अस्पताल लेकर आएं। एंटी वेनम इंजेक्शन लगाकर जान बचाई जा सकती है। जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। -डॉ. सुरेश कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed