फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devotees danced to the beat of drums and *nagadas* and bade farewell to Ganpati.

Mahoba News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके श्रद्धालु, गणपति को दी विदाई

Thu, 24 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the beat of drums and *nagadas* and bade farewell to Ganpati.

विज्ञापन
महोबा। गणेश चतुर्थी पर घरों व पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे पर गूंजते भक्तिगीतों के बीच श्रद्धालु जमकर थिरके। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाकर भक्तों ने गणपति को विदाई दी।

पंडालों में पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली गईं। जो शहर के आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, खोया मंडी होते हुए ऐतिहासिक कीरत सागर तट पहुंची। विसर्जन जुलूस में भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाते रहे। तालाब के किनारे विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती की गई। इसके बाद भक्तों ने ऐतिहासिक कीरत तालाब में विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। देर रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। पालिका प्रशासन ने नाव और नाविकों की व्यवस्था की। जिससे प्रतिमाओं का सुरक्षा के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


सबसे पहले पूजा तुम्हारी हो, गौरी के ललनवा....

फोटो 23 एमएएचपी 14 परिचय-कस्बा खन्ना में गणेश पंडाल में आरती को जुटी भक्तों की भीड़। संवाद

खन्ना। कस्बा खन्ना के मुख्य बाजार, ब्रह्मचारी मंदिर और शिवालय बाबा मंदिर में स्थापित गणेश पंडालों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। मंगलवार की रात कीर्तन गायिका रोशनी देवी ने गौरी पुत्र गणेश के भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। गायिका ने सबसे पहले पूजा तुम्हारी हो गौरी के ललनवा, ब्रह्मा से पहले विष्णु से पहले आरती तुम्हारी हो सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। आरती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। इस मौके पर धीरेंद्र शुक्ला, लवकुश यादव, रामपाल, तौहीद अहमद, नफीस, फरीद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने जीता दिल

फोटो 23 एमएएचपी 15 परिचय-कस्बा कबरई में गणेश पंडाल में मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

कबरई। गणेशोत्सव पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सजाए गए गणेश पंडालों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कस्बा कबरई के मोहल्ला विशाल नगर में स्थापित गणेश पंडाल में भक्तों की ओर से जगराता कराया गया। जनपद कानपुर से आए महाकाल इवेंट के कलाकारों ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर समिति के शिवपाल तिवारी, कल्लू खान, विकी, राकेश कुशवाहा, विजय, मनोज गुप्ता, विकास, श्यामू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed