{"_id":"6a3ac988fc550fc4c8028594","slug":"the-married-woman-first-made-a-video-and-then-committed-suicide-by-hanging-herself-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126433-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विवाहिता ने पहले वीडियो बनाया, फिर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विवाहिता ने पहले वीडियो बनाया, फिर फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने पहले मोबाइल पर 36 सेकंड का वीडियो बनाया। बाद में फंदा लगाकर जान दे दी। वीडियो में उसने ननद और सास पर परिवार में जहर घोलने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी कब्जे में लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला हटवारा निवासी हरप्रसाद अनुरागी ने अपनी बेटी मनीषा (29) की शादी छह मार्च 2025 को मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के वृंदावनपुरम निवासी अजय अनुरागी के साथ की थी। मनीषा का पांच माह का एक बेटा अक्ष भी है। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इससे नाराज होकर 31 मई 2026 को मनीषा मायके आ गई थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उसने कमरे में सीलिंग फैन से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी।
मनीषा के मोबाइल से एक रिकॉर्डेड वीडियो मिला है जो आत्महत्या करने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में मनीषा कह रही है कि मेरी खुदकुशी करने की वजह सास और ननद हैं जिसने पूरा घर बर्बाद कर दिया। ससुरालीजन उसे लगातार परेशान करते रहे। पति भी उसके दुश्मन बन गए हैं। उन्हीं लोगों की वजह से वह यह कदम उठा रही है। वीडियो में मनीषा ने ससुराल में बच्चे को आधा हिस्सा दिए जाने और शादी में दिए गए दान-दहेज को वापस करने की बात कही है। मनीषा के पिता का कहना है कि बेटी की जेठानी को मायके से कार मिली थी। उन्होंने मनीषा की शादी में कार नहीं दी। इससे ससुरालीजन उसे अपमानित करते थे।
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी के चलते मनीषा मायके आ गई थी। ससुरालीजनों की प्रताड़ना के चलते उसने यह कदम उठाया। सूचना पर सीओ रविकांत गोंड, तहसीलदार प्रमित सचान, कोतवाल अवधेश कुमार मिश्रा व फाॅरेंसिक टीम ने परिजन से जानकारी लेते हुए साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।