{"_id":"64aef6cfdbbbfba8560ed124","slug":"the-main-gate-of-the-home-guard-office-remained-locked-due-to-the-fear-of-gulabi-gang-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-248-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गुलाबी गैंग के डर से ताले में जकड़ा रहा होमगार्ड कार्यालय का मुख्य गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गुलाबी गैंग के डर से ताले में जकड़ा रहा होमगार्ड कार्यालय का मुख्य गेट
Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
महोबा। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य प्रकरण में विवाद की जड़ कहे जा रहे महोबा के जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे का मामला इस समय सुर्खियों में है। बुधवार को महोबा के होमगार्ड कार्यालय में गुलाबी गैंग की चेतावनी का असर साफ नजर आया। कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लटकता रहा और अंदर होमगार्ड टहलते नजर आए।
गौरतलब है कि मंगलवार को गुलाबी गैंग की महिलाओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए मनीष दुबे को महोबा से हटाने की मांग की थी। जिसमें गुलाबी गैंग की महिलाओं ने नारा दिया था, मनीष को सस्पेंड कराना है, महोबा को बचाना है। चेतावनी दी थी कि यदि मनीष दुबे पर कार्रवाई नहीं की गई तो गुलाबी गैंग की महिलाएं हाथों में डंडा लेकर होमगार्ड कार्यालय का घेराव करेंगी। ऐसे में होमगार्ड के जवान पहले से ही अलर्ट हो गए। बुधवार को कार्यालय खुलते ही कर्मचारी अंदर पहुंचे। इसके बाद मुख्य गेट पर ताला डाल कर बंद रखा गया। इसके बाद किसी को भी कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ज्योति मौर्य प्रकरण से घिरे हैं मनीष दुबे
महोबा। होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे ज्योति मौर्य प्रकरण में विवादों से घिरे हैं। लोग मनीष की कारगुजारियों को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जब से मनीष की तैनाती महोबा में हुई तो यहां के लोग भी इस मामले में पूरी तरह नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
ऐसे समझें ज्योति मौर्य प्रकरण
-ज्योति मौर्य: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य इस समय बरेली में शुगर मिल में महाप्रबंधक के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी प्रयागराज निवासी सफाईकर्मी आलोक मौर्य के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से प्रेम-प्रसंग के उन पर आरोप लगे। सोशल मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है।
-आलोक मौर्य : प्रयागराज निवासी आलोक मौर्य का कहना है कि उसने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य को कड़ी मेहनत करके पढ़ाया। पीसीएस की तैयारी कराई। पीसीएस की परीक्षा पास कर वह एसडीएम बनी लेकिन बाद में धोखा देने लगी। आरोप है कि पत्नी ज्योति मौर्य व होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने आलोक के खिलाफ षड्यंत्र रचा। इसकी शिकायत शासन स्तर पर की गई थी।
-मनीष दुबे: मनीष दुबे जिला होमगार्ड कमांडेंट हैं। उन्हें कुछ दिन पहले ही महोबा में तैनाती मिली। महोबा स्थानांतरण होने से यह मामला महोबा जिले में भी चर्चा का विषय बना। मनीष दुबे को ज्योति मौर्य प्रकरण में विवाद की जड़ कहा जा रहा है। ज्योति मौर्य प्रकरण को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उन पर एक महिला होमगार्ड के शोषण के आरोप भी लगे थे।