फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The love and goodness of the Lord Jesus message

प्रभु यीशु ने दिया प्रेम और भलाई का संदेश

Thu, 25 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 25 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
The love and goodness of the Lord Jesus message

जिले में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। चर्च के अलावा कुलपहाड़ के गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना की गई। प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर गिरिजाघर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताआें ने ईसा मसीह के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

विज्ञापन


चर्च में मसीही समुदाय के बच्चाें ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्रिसमस डे पर गिरिजाघराें पर रंग बिरंगी बिजली की आकर्षक सजावट की गई। वहीं सेंट जोसफ स्कूल में बेहतरीन झांकी सजाई गई। वहीं क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

शहर के गिरिजाघर में गुरुवार सुबह मसीही समुदाय के बच्चाें द्वारा विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान मसीही समुदाय के लोगाें ने गीत- यीशु आया है, यीशु आया है...गाकर यीशु को याद किया। उधर अर्पन ने खुदा से मांगो मिलेगा... गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अपूर्वा गिल्वट ने गीत- गूंजी है हर दिल में प्यारी सी एक धुन... सुनाया। सिवोल ने भजले मन तू यीशु का नाम... सुनाकर सभी को भक्तिरस में डुबो दिया। बच्चाें द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से चर्च का माहौल यीशुमय हो गया। उधर संत जोसफ स्कूल में भी सेंटा क्लाज बनकर बच्चाें ने टाफी और उपहार बांटे।

इसके बाद स्कूल में सभी को केक खिलाकर क्रिसमस डे की बधाइयां दी गईं।
गिरिजाघर में पादरी लेखराज ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश दिया। कहा कि यीशु ने मनुष्याें ही नहीं बल्कि जीवाें पर दया करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अशोक जेम्स ने कहा कि क्रिसमस हमें ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलने का पैगाम देता है।

इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, रमेश जैदका, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, सलाम मंसूरी, शाहिद राजू, फादर ओएस लाल, एलआर सिंह, बीएल पतरस, मोनिका सालोमन, मोशीन, विवेक सालोमन, सनी कोलेंस आदि ने विचार व्यक्त किए।

 
झांकी और क्रिसमस ट्री रहे आकर्षण का केंद्र- महोबा। क्रिसमस डे पर्व पर जहां मसीही समुदाय ने अपने घराें और गिरिजाघराें में आकर्षक सजावट की। वहीं सेंट जोसफ स्कूल में सजाई गई झांकियां और क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल परिसर में प्रभु यीशु के अलावा अन्य झांकियां भी सजाई गईं।

झांकियां देखने के लिए लोग बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार तक आते जाते रहे। ईसाई समुदाय द्वारा बनाई गईं झांकियां बेहद सराही गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed