फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The lawyer is angry over the incorrect feeding of shares in the Khatauni and not correcting it.

Mahoba News: खतौनी में अंशों की गलत फीडिंग सही न करने से अधिवक्ता नाराज

Tue, 04 Nov 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 04 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The lawyer is angry over the incorrect feeding of shares in the Khatauni and not correcting it.
महोबा। खतौनी में अंशों की गलत फीडिंग करने के बाद उन्हें सही न किए जाने और किसानों को जानबूझकर परेशान किए जाने से अधिवक्ता भड़क गए हैं। सोमवार को तहसील महोबा में 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र सौंपकर सुधार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील के अधिवक्ता धर्मेंद्र चौरसिया, रणविजय सिंह के नेतृत्व में खूबचंद्र सेन, मुकुंदीलाल यादव, जयराम पाल, रामकृपाल, ज्ञानसिंह आदि ने एसडीएम कक्ष पहुंचकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि न्यायालयों के दरवाजे बंद रहने से अधिवक्ता और वादकारी तारीख लेने के लिए परेशान घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

आदेशोंं में जानबूझकर क्रेता, विक्रेता के नामों में गलत फीडिंग कर दी जाती है। जब सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो कई माह परेशान किया जाता है। तहसील में प्रत्येक कार्यालय व न्यायालयों से निजी युवकों को हटाया जाए। ताकि, कार्यालय का रिकॉर्ड सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मिल्कीपुरा निवासी जावेद खां ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जांच कराने, नारूपुरा निवासी शादाब ने गलत बिजली बिल आने, अवध बिहारी, रामपाल, हरीनारायण, श्रीनारायण, छोटेलाल आदि ने कहरा गांव में जन जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाए जाने की मांग की है। समाधान दिवस में आईं 63 शिकायतों में महज छह का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सल्तनत परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed