{"_id":"689cd99c605832944e0530e6","slug":"the-issue-of-creation-of-posts-of-professors-in-veerbhoomi-college-was-raised-in-the-house-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117092-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सदन में गूंजा वीरभूमि कॉलेज में प्राध्यापकों के पद सृजन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सदन में गूंजा वीरभूमि कॉलेज में प्राध्यापकों के पद सृजन का मुद्दा
Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों के पदों का सृजन किए जाने का मुद्दा विधान परिषद सदन में गूंजा। चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने महोबा में उच्च शिक्षा के बहुआयामी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए वीरभूमि कॉलेज में पद सृजन के साथ अन्य उपयोगी विषयों के संचालन करने की मांग को लेकर सदन में बात रखी।
एमएलसी ने कहा कि वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय महोबा में स्थापना काल से कला संकाय में सात विषयों, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में स्नातक स्तर, वाणिज्य एवं कला संकाय में अर्थशास्त्र विषय में परास्नातक की कक्षाएं संचालित है। जनहित व छात्र हित में इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर अन्य उपयोगी विषय भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र विषयों में आवश्यक पद सृजन व परास्नातक में हिंदी, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, भूगोल, गृहविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, संगीत, शिक्षा शास्त्र विषय में पद सृजन के साथ कक्षाएं संचालित कराई जाएं। तृतीय श्रेणी में वरिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व लेखा लिपिक के पद सृजन किया जाना आवश्यक है।