फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of black marketing of fertilizers echoed in the Commissioner's chaupal

कमिश्नर की चौपाल में गूंजा खाद की कालाबाजारी का मुद्दा

Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The issue of black marketing of fertilizers echoed in the Commissioner's chaupal
चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते कमिश्नर। - फोटो : MAHOBA
महोबा/श्रीनगर। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम दिनेश कुमार सिंह ने डीएम मनोज कुमार के साथ कबरई विकासखण्ड के ग्राम ननौरा में चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ननौरा में ग्रामीणों ने खाद की कमी तथा नियत रेट से अधिक पर बेंची जाने की शिकायत रखी। इसको लेकर मण्डलायुक्त ने एसडीएम सदर महोबा को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को खाद की समस्या न होने पाए।जो भी नियत मूल्य से अधिक पर खाद बेंचे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।ग्रामीणों द्वारा लेखपाल
विज्ञापन

की लापरवाही की शिकायत की, जिस पर उन्होंने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए जी जनपद के समस्त लेखपाल अपने रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवालय में बैठें। ग्राम के ही सरकारी शिक्षक सचिन कुमार को
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग दिए जाने को लेकर सम्मानित किया।ग्राम में भ्रमण करते हुए उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। गांव के कक्षा 3 के छात्र अंशुल से 22 का पहाड़ा पूछा उसके द्वारा सही-सही पहाड़ा सुना देने पर मण्डलायुक्त ने उसे 200 रुपये का पुरस्कार दिया। एक अन्य छात्र हेमंत कुशवाहा से 19 का पहाड़ा सुना उसने भी
सही सुनाया, उसे भी 200 रुपये इनाम के रूप में दिया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।इसके साथ ही नोडल अधिकारी महोदय ने गांव में साफ-सफाई, राशन वितरण आदि का फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन स्टेडियम व श्रीनगर- बेलाताल सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही कार्यदायी संस्था व पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हो और इसे मार्च 2022 तक हर हाल में पूरा कर दिया जाए।

मंडलायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो चिकित्सक डॉ पवन और डॉ सचान अनुपस्थित पाए गए। जिसको लेकर रोष जताया और सीएमओ को इन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ हरिचरन सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed