फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The increased number of patients, two died

मरीजों की संख्या बढ़ी, दो की मौत

Sat, 03 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 03 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The increased number of patients, two died
अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
बारिश थमने के बाद जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को बुखार की चपेट में आकर एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों मरीज बुखार उल्टी दस्त से पीड़ित जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। हालात यह हैं कि अस्पताल के वार्डों में जगह न होने के कारण गैलरी में मरीजों का उपचार किया
विज्ञापन


जा रहा है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने पंाव पसार लिए है। सबसे ज्यादा मरीज उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित आ रहे है। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से 1600 नए मरीज आ रहे हैं। डाक्टरों के कमरों में बैठते ही मरीजों की भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन



शनिवार को कबरई कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मीरा (40) पत्नी राजबहादुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तेज बुखार से उसकी चंद मिनट बादमौत हो गई। इसी तरह लवकुश नगर निवासी रामहेत की बिचित्र बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल के डाक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed