फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The hungry old woman appeared before the judge and narrated her plight.

Mahoba News: भूख से बेहाल वृद्धा जज के सामने पहुंची, सुनाया दुखड़ा

Sun, 21 Sep 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The hungry old woman appeared before the judge and narrated her plight.
चरखारी (महोबा)। राशन कार्ड से खाद्यान्न नहीं मिला तो घर में भोजन नहीं बन सका। भूख से बेहाल वृद्धा अदालत में जज के पास पहुंच गई। जज को जब वृद्धा ने अपना दुखड़ा सुनाया ताे जज ने तत्काल नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्ति निरीक्षक व कोटेदार को तलब किया। इन्होंने वृद्धा की केवाईसी न होने के कारण खाद्यान्न न मिलने की बात बताई तो नाराज जज ने व्यवस्था सुधारने की नसीहत देते हुए तीनों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि और पूर्ति निरीक्षक ने वृद्धा को खाद्यान्न उपलब्ध कराया। हालांकि, राशन कार्ड से खाद्यान्न मिलने की व्यवस्था अब तक नहीं बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली 80 वर्षीय वृद्धा रानी के पति हरजू का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। उसकी कोई संतान सहारे के लिए नहीं है। ऐसे में वह राशन कार्ड से मिलने वाले खाद्यान्न पर ही पूरी तरह से आश्रित है। राशन वितरण प्रणाली में खाद्यान्न लेने वालों की ई-केवाईसी होना जरूरी किया गया है। रानी की उम्र अधिक हो जाने के कारण बायोमेट्रिक से ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। कई बार वह कोटेदार के घर गई और अंगूठा लगाकर राशन पाने का प्रयास किया लेकिन ई-केवाईसी न होने खाद्यान्न नहीं मिला। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में भी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच उसके घर में भोजन बनाने के लिए रखा खाद्यान्न पूरी तरह खत्म हो गया। परेशान रानी भोजन के लिए भटकती हुई अदालत जा पहुंची।
विज्ञापन

वृद्धा ने अदालत में सिविल जज जूनियर डिवीजन विजय शंकर गौतम को दुखड़ा सुनाया। न्यायाधीश ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों को तलब किया। इसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा ने वृद्धा को अपनी ओर से एक माह का खाद्यान्न दिया। उनका कहना है कि वृद्धा को दाल, चावल, आटा और तेल समेत खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई। इससे वह करीब एक माह तक भोजन आराम से बनाकर खा सकेगी तो वहीं पूर्ति निरीक्षक अनिल श्रीवास्वत का कहना है कि ई-केवाईसी न होने पर कार्ड निलंबित चल रहा है। इस प्रकार की 12 महिलाओं की सूची एनआईसी लखनऊ भेजी गई है। केवाईसी के बाद खाद्यान्न मिलने लगेगा। वृद्धा को उन्होंने 15 किग्रा खाद्यान्न उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed