फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The fire in the van, the famous stampede

वैन में लगी आग, मची भगदड़

Fri, 09 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा Updated Fri, 09 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
The fire in the van, the famous stampede
वैन में लगी आग को बुझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar ujala

कस्बा बेतालात के मोहल्ला ड्योढ़ीपुरा में गैस रीफिलिंग करते समय मारुति वैन में आग लग गई। आग लगते ही वैन चालक व अन्य लोग मौके से भाग गए। वैन में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।

विज्ञापन


मोहल्ला ड्योढ़ीपुरा में गुरुवार की दोपहर मारुति वैन में गैस रीफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। गाड़ी को आग से जलता देखा चालक और अन्य लोग मौके से भाग गए। आसपास रहने वाले लोगों में भी भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने वैन का गेट खोलकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वैन बुरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बेलाताल चौकी प्रभारी वीरप्रताप सिंह का कहना है कि गाड़ी किसकी है इसकी जांच कराई जा रही है। गैस रीफिलिंग करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed