फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The fire burned woman's death, accused of murder

आग से जलकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The fire burned woman's death, accused of murder
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

थाना खन्ना के ग्राम तमौरा में एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगाें ने ससुरालीजनाें पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। सीओ सदर ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना खरेला के ग्राम पडोरा निवासी मकुंदी ने अपनी पुत्री गगन की शादी 22 अप्रैल 2015 को खन्ना थानाक्षेत्र के ग्राम तमौरा निवासी मुन्नी अहिरवार के पुत्र मनोज के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन गगन को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार की सुबह महिला की घर पर आग से जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, थाना प्रभारी धर्मराज यादव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और बारीकी से मुआयना करने के बाद परिजनों से घटना के  विषय में पूछताछ की। मृतका के पिता ने पुत्री गगन को आग से जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी गई, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed