फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The final examination of constable trainees will be held from March 17 to 25.

Mahoba News: 17 से 25 मार्च तक चलेगी आरक्षी प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा

Tue, 17 Mar 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The final examination of constable trainees will be held from March 17 to 25.
महोबा। पुलिस लाइन में चल रहे आरक्षी नागरिक पुलिस के आधारभूत प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं की अन्तःविषय की अंतिम परीक्षा 17 से 25 मार्च तक चलेगी। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराए जाने के उद्देश्य से ड्यूटी पर नामित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट को सावधानीपूर्वक व सही तरीके से भरवाया जाए। ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। परीक्षा कक्षों में अनुशासन, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। इस मौके पर सीओ लाइन अरुण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, प्रभारी आरटीसी अरविंद सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed