फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The farmer who had gone to guard his fields committed suicide by hanging himself.

Mahoba News: खेत की रखवाली करने गए किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The farmer who had gone to guard his fields committed suicide by hanging himself.
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के दुलारा गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुलारा निवासी रामाधीन अनुरागी (50) पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस बार उसने खेत में मूंग व पिपरमेंट की फसल लगाई थी। अतिवृष्टि के चलते अधिकांश फसल खराब हो गई थी। जिससे वह परेशान रहता था। मंगलवार की सुबह वह खेत की रखवाली करने गया था। जहां उसने पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुत्र कुंजबिहारी ने बताया कि पिता पर 80 हजार रुपये बैंक कर्ज था। पांच बीघा में बाेई गई फसल भी बर्बाद हो गई थी। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। उधर, एसडीएम कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद का कहना है कि जानकारी मिली है। घटना के कारणों की मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed