फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The farmer hanged in debt

कर्ज मेें डूबे किसान ने फांसी लगाई

Wed, 19 Apr 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 19 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
The farmer hanged in debt
फांसी - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक  तंगी और कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बैंक कर्ज के अलावा खरीदी गई पांच बीघा भूमि का पैसा अदा करने को लेकर वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

थाना खरेला के गढ़ारी गांव निवासी छोटेलाल (40) पुत्र शिवप्रसाद कुशवाहा का शव बुधवार को कनेेरी मार्ग के पास बबूल के पेड़ पर लटका मिला।

लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मृतक के बडे़ भाई तोड़न व भतीजे अनेश कुमार ने बताया कि उसके पास 20 बीघा भूमि थी। चार वर्ष से फसल में बेहतर पैदावार नहीं हुई। छोटेलाल ने इलाहाबाद बैंक खरेला से किसान क्रेडिट कार्ड पर 1.30 लाख रुपये का कर्ज लिया था,
विज्ञापन


जिसकी वह अदायगी नहीं कर पा रहा था। पिछले वर्ष उसने पांच बीघा भूमि खरीदी थी, जिसका आधे से अधिक पैसा बाकी था। इस कारण वह परेशान रहता था। पैसे की व्यवस्था के लिए छोटेलाल ससुराल गया था, लेकिन इंतजाम नहीं हो पाया और रास्ते में ही फांसी लगा ली।  एसडीएम मृदुल चौधरी ने कहा कि अभी ऐसा कोई मामला संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed