फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The faces of farmers blossomed after receiving the certificate of PM Samman Nidhi

Mahoba News: पीएम सम्मान निधि का प्रमाण पत्र पाकर खिले किसानों के चेहरे

Fri, 01 Dec 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The faces of farmers blossomed after receiving the certificate of PM Samman Nidhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत सिजहरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र सौंपे। जिन्हें पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता व हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने की। इस दौरान सीडीओ चित्रसेन सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी दी। कहा कि देश को विकसित करने में सभी सहभागिता की जरूरी है।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने भी यात्रा का महत्व बताया। इस दौरान विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए। जिसका जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम दिखाया गया। जनप्रतिनिधियों ने पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उधर, ग्राम पंचायत बरा और सलारपुर में आयोजित कार्यक्रम पीएम किसान सम्मन निधि योजना के लाभार्थी मुन्नालाल, ओमप्रकाश, कड़ोरी, गोपाल, बल्दू, सुनील कुमार, सरजू, चतुर्भुज, सीताराम, देवीदीन, करण, मूलचंद आदि को कृषि उप निदेशक डॉ. एकेएस यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed