फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The couple had murdered the Tantrik by strangulating them with a rope

Mahoba News: दंपती ने रस्सी से गला कसकर की थी तांत्रिक की हत्या

Mon, 06 May 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 06 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
The couple had murdered the Tantrik by strangulating them with a rope
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में लापता तांत्रिक का शव कुएं में बोरे में बंद मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

महिला के घर पहुंचकर अश्लील हरकतें करने और अवैध संबंध का दबाव बनाने के कारण दंपती ने तांत्रिक की हत्या की थी। उन्होंने रस्सी से गला कसकर उसे मारा था। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर बाइक से ले जाकर कुएं में फेंका था। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ननौरा निवासी पप्पू सेन खेती-किसानी के साथ झाड़फूंक करता था। 25 अप्रैल की रात वह घर से लापता हो गया था। दो मई की दोपहर उसका शव बोरे में बंद गांव से एक किमी दूर मिहीलाल अहिरवार के खेत में बने कुएं से बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही थीं। मोबाइल फोन में हुई बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दो साल से पप्पू सेन सेलामाफ निवासी ठाकुरदास अहिरवार के घर झाड़फूंक करने जाता था। इससे दोनों परिवारों के बेहतर संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू ठाकुरदास की पत्नी से फोन पर बातचीत करने लगा था। इसकी जानकारी होने पर ठाकुरदास से अपनी पत्नी को डांटा था और दोबारा बात न करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि 25 अप्रैल को पप्पू सेन शराब के नशे में ठाकुरदास के घर पहुंच गया और उसकी पत्नी उमा से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
इसी दौरान ठाकुरदास भी कमरे में आ गया। फिर दंपती ने मिलकर पप्पू सेन की हत्या कर दी और शव बोरी में बंदकर बाइक में लादकर मिहीलाल के कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। दंपती को जेल भेजा गया है।


मासूम भी मां के साथ गया जेल
महोबा। हत्या में शामिल महिला के दो वर्षीय मासूम को भी मां के साथ जेल जाना पड़ा। माता-पिता दोनों के हत्या में शामिल होने के चलते मासूम की परवरिश कौन करेगा? इसको लेकर मां अपने मासूम बच्चे को भी साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed