{"_id":"69a098d3f38423389c015348","slug":"the-construction-of-parallel-bridges-is-slow-the-mla-reprimanded-the-contractor-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-136710-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: समानांतर पुलों का निर्माण का काम धीमा, विधायक ने ठेकेदार को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: समानांतर पुलों का निर्माण का काम धीमा, विधायक ने ठेकेदार को फटकारा
Fri, 27 Feb 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले से निकलीं यमुना और बेतवा नदियों पर निर्माणाधीन समानांतर फोरलेन पुलों की धीमी प्रगति को देखते हुए भाजपा सदर विधायक ने बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक ने निर्माण कार्य की रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और प्रगति रिपोर्ट मांगी है। हालांकि कार्यदायी संस्था ने जून 2026 तक दोनों पुलों की एक लेन शुरू करने का दावा किया है।
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि पुल निर्माण लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अपेक्षित गति से कार्य न होने के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था ने बेतवा पुल की एक लेन जून 2026 तक हर हाल में चालू करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही यमुना पुल को जोड़ने वाले हिस्से पर भी तेजी से काम कराया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान आवागमन की समस्या कम हो सके।