फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The church echoed with Jingle Bells.

Mahoba News: जिंगलबेल-जिंगलबेल से गूंजे गिरजाघर

Thu, 25 Dec 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The church echoed with Jingle Bells.
महोबा। क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राठ रोड स्थित गिरजाघर में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया गया। इस दौरान सर्वधर्म समाज के लोगोंं की भीड़ जुटी। पूरे दिन चले सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीतों से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरे दिन गिरजाघर जिंगलबेल-जिंगलबेल गीत गूंजते रहे। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार भेंट किए। राठ रोड स्थित गिरजाघर में पास्टर दिलीपचंद्र ने विशेष प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु की महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम में आशीष दास, अपूर्वा गिलबर्ट, सोनाली आदि युवतियों ने चमका सितारा आधी रात को, मिथिला खान ने साथियां बेलिया तुझे यीशु बुलाता आदि प्रभु यीशु से जुड़े बधाई गीत गाए। इस मौके पर लाबान मसीह, प्रैचल, सनी पतलस, सत्येंद्र जॉन, सनी कौलिंस आदि मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें संस्था प्रमुख नैव्यू थॉमस ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता का संदेश दिया। इसी तरह क्रिश्चियन स्कूल कुलपहाड़ में क्रिसमस-डे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed