फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Chamber of Commerce honored 20 meritorious students.

Mahoba News: व्यापार मंडल ने 20 मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce honored 20 meritorious students.
चरखारी (महोबा)। नगर उद्योग व्यापार मंडल के वार्षिक सम्मेलन में चरखारी क्षेत्र के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए जनप्रतिनिधियों को व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही व्यापारियों के हित में कार्य करती आई है। स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की जो समस्याएं हैं उनके निराकरण के लिए वह व्यापारियों के साथ हमेशा खड़े हैं। चरखारी में पर्यटन विकास के लिए भाजपा सरकार की ओर से किला खाली कराया गया है। अब पर्यटन विभाग एक बड़े बजट को तैयार करते हुए विकास कार्य प्रारंभ करने जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की ओर से हाईस्कूल परीक्षा के मेधावी छात्र व प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करने वाले अभय प्रताप सिंह, आलेाक, विजय नामदेव, महेंद्र, आयुष, निर्दोष पाल, आयुष सैनी, बृजमोहन प्रजापति, तेजस्व त्रिवेदी, राजदीप व इंटरमीडिएट के मेधावी प्रशांत सैनी, भूमिका, सुरजीत सिंह, पुष्पेंद्र, हर्ष तिवारी, सत्येंद्र, मनीषा, शिवम, हेमेंद्र, हिमांशी को सम्मानित कर प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, व्यापारी नेता भागीरथ नगायच, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले, महामंत्री रामबाबू गुप्ता, रामजी सोनी, कैलाश ताम्रकार, अनिल सोनी, मो. सईद सौदागर, नियामत सौदागर, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, हेमंत दीक्षित, रमन किशोर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed