फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The central team left after seeing only the dazzling facilities

Mahoba News: सिर्फ चकाचक सुविधाएं देख चली गई केंद्रीय टीम

Fri, 29 Nov 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 29 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The central team left after seeing only the dazzling facilities
महोबा। दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को पहले दिन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने टीम को वहीं ले जाकर दिखाया जहां चकाचक व्यवस्थाएं पहले से की गई थीं।
विज्ञापन

जबकि अस्पताल परिसर से लेकर हेल्प डेस्क की दीवारें पान की पीक से रंगी दिखीं। अस्पताल के पीछे फेंका गया कूड़ा पूरे दिन जलता रहा। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय टीम में शामिल सदस्य भोपाल के डॉ. प्रतीक मोदी व बांदा के डाॅ. प्रमोद सिंह ने दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने आयुष्मान वार्ड, आईसीयू वार्ड, लैब, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, डॉक्टर कक्ष आदि देखा। इस दौरान बेडों के चादर व कंबल बदले गए। वार्ड नं. 2 में भर्ती सिलालपुरा निवासी लाल सिंह से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंटल कक्ष में डॉ. मो. सरफराज ने उपकरण के बारे में जानकारी ली। उधर, अस्पताल में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर टीम बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। भ्रमण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed