फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bullies killed three, including uncle and nephew, by axing them

दबंगों ने चाचा-भतीजे समेत तीन को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान

Mon, 02 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The bullies killed three, including uncle and nephew, by axing them
महोबा। महोबकंठ थाने के ग्राम परापातर में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर कई प्रहार होने से तीनों लोग लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां एक की हालत नाजुक है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम परापातर में निकली हाईटेेंशन लाइन से गांव में डीपी लगाई जा रही थी, तभी गांव के दबंग डीपी को सार्वजनिक स्थान में रखने की बजाय अपने दरवाजे पर लगाने की बात कहने लगे। जिसका गांव के ही हरचरन (50) पुत्र खरया ने विरोध किया। रविवार शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी खुन्नस को लेकर आधा दर्जन से अधिक दबंग हाथों में कुल्हाड़ी लेकर हरचरन के घर में घुस गए और हमला कर दिया। सिर पर कई प्रहार किए जाने से हरचरन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर चाचा को बचाने दौड़े मानसिंह (35) व रामपाल को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हरचरन की हालत नाजुक है। पीड़ित के परिजनों ने घटना की सूचना थाना महोबकंठ पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed