{"_id":"5f454a108ebc3e3cc205757f","slug":"the-bullies-beat-the-auto-driver-and-snatched-the-money-in-mahoba-mahoba-news-knp57880601","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः दबंगों ने आटो चालक को पीटकर रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः दबंगों ने आटो चालक को पीटकर रुपये छीने
विज्ञापन
महोबा। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास बाइक सवार दबंगों ने आटो चालक को पीटकर उसकी जेब से 2,900 रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। आटो चालक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला नैकानापुरा निवासी सलमान खान पुत्र नासिर खान आटो चलाता है। 21 अगस्त की देर शाम वह आटो ठीक कराकर घर लौट रहा था। तभी प्राइवेट बस स्टैंड के पास वह सड़क किनारे आटो खड़ा कर अंडे खाने लगा। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए और अंडे खाने के लिए पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और जेब में पड़े करीब 2,900 रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी।
पुलिस से शिकायत करने की भनक लगने पर दबंगों ने पीड़ित के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे आटो चालक का परिवार दहशतजदा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी गुंडे किस्म के हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।