फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The body of a farmer missing for seven days was found in a sack in a well

Mahoba News: सात दिन से लापता किसान का शव कुएं में बोरे में बंद मिला

Fri, 03 May 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 03 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer missing for seven days was found in a sack in a well
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में सात दिन से लापता किसान का शव पानी भरे कुएं में बोरे के अंदर बंद मिला। किसान के हाथ-पैर बंधे थे और गला रस्सी से कसा था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता, सीओ चरखारी रविकांत गोंड व थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के बेटों ने पिता की हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ननौरा निवासी पप्पू सेन (44) दस बीघा भूमि में खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। 25 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह भोजन करने के बाद घर से निकल गया। अगले दिन सुबह तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लगा। पांच दिन खोजने के बाद पिता का पता न लगने पर बेटे जितेंद्र और नितेंद्र ने बुधवार की शाम थाना श्रीनगर पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर गांव से एक किमी दूर ननौरा-करपहाड़िया मार्ग पर गोशाला के पास मिहीलाल अहिरवार के खेत में बने कुएं से दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव प्लास्टिक बोरे में बंद था और उसके हाथ-पैर बंधे थे। शव पांच से छह दिन पुराना होने के चलते दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंचे बेटों ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक, सीओ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। मृतक के बेटों ने बताया कि पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनकी हत्या कर शव बोरे में बंदकर फेंका गया है। घटना से मृतक की पत्नी रानी, दो बेटियों बबली व ज्योति और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसपी का कहना है कि कुएं में शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। टीमों ने सभी साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

------------
इंसेट
कहीं झाड़फूक के चक्कर में तो नहीं गई जान
श्रीनगर। मृतक पप्पू सेन खेती-किसानी के साथ झाड़फूक का भी काम करता था। बताया जा रहा है कि वह किसी प्रकार का ऊपरी चक्कर होने पर झाड़ फूक करने चला जाता था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं झाड़फूक के चक्कर में ही तो उसकी हत्या नहीं की गई। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed