{"_id":"6a4bf18c517d328f0601a008","slug":"the-bank-mortgaged-the-land-without-a-loan-being-taken-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126839-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बैंक ने कर्ज लिए बिना भूमि को बना दिया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बैंक ने कर्ज लिए बिना भूमि को बना दिया बंधक
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कर्ज लिए बिना ही किसान की खतौनी को बैंक की ओर से बंधक बना दिया गया। इससे किसान परेशान है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।
तहसील चरखारी के रिवई गांव निवासी मिथलेश कुमार ने एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रिवई की लापरवाही के चलते उसकी कृषि भूमि को बिना कर्ज दिए ही बंधक बना दिया गया है। उसके नाम मौजा बम्हौरिया में 1.231 हेक्टेयर जमीन है। जिस पर उसने आज तक कोई ऋण नहीं लिया है लेकिन बैंक अधिकारियों की मिली भगत से उसकी जमीन को बंधक दर्ज करके ऋण दर्शा दिया गया है। जो 1.81 लाख रुपये का कर्ज दिखा रहा है। पीड़ित ने जांच कराकर बंधक भूमि मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभाग को दिए हैं।