Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The auspicious time (shubh muhurat) for Diwali puja is from 5:45 PM to 7:42 PM.

दिवाली पूजन के लिए शाम 5:45 से 7:42 बजे तक शुभ मुहूर्त

Sat, 07 Nov 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The auspicious time (shubh muhurat) for Diwali puja is from 5:45 PM to 7:42 PM.
फोटो 35: आचार्य सनत्कुमार मिश्रा। स्रोत : स्वयं  
हरदोई। कार्तिक अमावस्या यानी दिवाली के त्योहार पर माता महालक्ष्मी, भगवान श्रीगणेश और भगवान कुबेर की आराधना का विशेष महत्व है। रविवार को दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए शाम 5:45 बजे से 7:42 बजे तक शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यता के मुताबिक भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर और रावण का वध कर अयोध्या आए थे। आचार्य सनत्कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रभु श्रीराम के वापस आने पर उल्लास और स्वागत में तब अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित किए थे। तभी से दीपोत्सव की परंपरा प्रचलित हुई। इसीलिए दिवाली के दिन प्रदोषकाल और रात्रिकाल में माता महालक्ष्मी का पूजन विशेष फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

बताया कि महालक्ष्मी पूजन के लिए दिन में सुबह स्थिर लग्न 7:35 से 9:51 बजे तक है। वहीं चंचल, लाभ और अमृत बेला सुबह 9:38 से 11:21 बजे तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:45 से 12:43 बजे और स्थिर कुंभ लग्न और शुभ बेला दोपहर 1:00 से 2:31 बजे तक है। बताया कि गृहस्थों के पूजन के लिए गोधूलिकाल और प्रदोष बेला वृषभ लग्न की शाम 5:45 से रात 7:42 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमृत और चंचल बेला रात 8:11 से 10:30 बजे तक और स्थिर संज्ञक सिंह लग्न मध्यरात्रि 12:05 से 02:19 बजे तक है। घर और प्रतिष्ठान की साफ-सफाई के साथ ही दीप प्रज्वलित करें। भगवान श्रीगणेश, माता महालक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान विष्णु का विधिपूर्वक पूजन का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed