फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The amazing feats of Diwari dance mesmerized the audience

दिवारी नृत्य के हैरतअंगेज कारनामे मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The amazing feats of Diwari dance mesmerized the audience
महोबा। दिवाली की परेवा पर जगह-जगह मेलों के आयोजन हुए। इस दौरान दिवारी नृत्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। विभिन्न गांवों से आईं दो दर्जन से अधिक दिवारी नृत्य मंडलियों के कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मौनियों ने मोर पंखों के साथ विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया। पूरे दिन मंदिर मौन व्रत रखने वालों व दिवारी नृत्य की मंडलियों से गुलजार रहा।
विज्ञापन

शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर, रामजानकी मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, भटीपुुरा, समदनगर समेत एक दर्जन स्थानों पर दिवारी नृत्य के आयोजन हुए। पनवाड़ी संवाद के अनुसार दिवाली की परेवा को गौरैयादाई स्थान पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जहां लट्ठमार दिवारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके इलावा कस्बे के गौड़ बाबा मंदिर, मुख्य बाजार, देवगनपुरा, कोहनिया, बुड़ेरा आदि गांव में भी पूरे दिन दिवारी नृत्य का आयोजन चलता रहा। श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली की परेवा पर मौनिया मेलों के आयोजन हुए। पिपरामाफ, श्रीनगर, ननौरा में आयोजित दिवारी नृत्य के बाद कलाकारों को ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मेले में पूतना वध का हुआ मंचन
बेलाताल। दिवाली पर्व पर छैमाही माता मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन पूतना वध की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इलेक्ट्रिक विधि से छोड़ा गया तीर पूतना के पुतले में लगते ही दहन हो गया। इसके अलावा पूरे दिन दिवारी नृत्य के आयोजन चलते रहे। मेला कमेटी के संयोजक डॉ. सतीश राजपूत, अध्यक्ष बालमुकुंद श्रीवास ने बताया कि यहां 22 वर्षों से मौनिया मेले का आयोजन होता चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में दिखी बुंदेली लोक संस्कृति की झलक
खरेला। मौनिया मेलों में बुंदेली लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। कस्बे के महामुनि आश्रम, पुन्नियां, रिहुनिया, बजरंग बली मंदिर समेत आदि स्थानों में आयोजित मेलों का लोगों ने लुत्फ उठाया। पुन्नियां के खेड़ा में तमूरा ख्याल वादन का आयोजन किया गया। जहां कलाकारों ने तमूरा वादन के साथ नृत्य की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर कलाकार लल्लू कुशवाहा, दयाराम, बहादुर, हरिकिशन अनुरागी शामिल रहे।
दीपदान में रोशनी से नहाया कीरत सागर
महोबा/खरेला। दिवाली की परेवा को शुक्रवार की शाम ऐतिहासिक कीरत सागर में दीपदान का आयोजन किया गया। डीएम मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों व नागरिकों ने कीरत सागर तट पर दीपक जलाए। इस दौरान कीरत सागर रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर चेयरमैन दिलाशी तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि महामुनि आश्रम में पहली बार दीपदान किया गया। दस हजार दीयों की रोशनी से प्राचीन स्थल का नजारा अद्भुत दिखा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक, पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह मौजूद रहे।

अन्नकूट भोज में जुटी भक्तों की भीड़
महोबा। शहर के ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में दिवाली की परेवा पर किराना व्यापार मंडल के तत्वावधान में अन्नकूट भोज का आयोजन किया गया। मां चंद्रिका को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। जिसके बाद देर शाम तक भंडारा चलता रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल, संरक्षक भागीरथ नगायच, संजय अग्रवाल, रामजी गुप्ता, सोनू पाटकार, अमित साहू, प्रशांत मुनमुन शुक्ला, रवि साहू, विनायक गुप्ता आदि शामिल रहे।

अन्नकूट भोज में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।

अन्नकूट भोज में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।- फोटो : MAHOBA

तमूरा वादन के साथ नृत्य पेश करते कलाकार।

तमूरा वादन के साथ नृत्य पेश करते कलाकार।- फोटो : MAHOBA

दीपदान में रोशनी से जगमग हुआ महामुनि आश्रम।

दीपदान में रोशनी से जगमग हुआ महामुनि आश्रम।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed