फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The action plan for Model City

मॉडल सिटी के लिए बनी कार्य योजना

Mon, 08 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 08 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The action plan for Model City
नगर पालिका सभागार में हुई बैठक मेें माडल सिटी की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नागरिकों और बुद्धजीवियों ने सुझाव दिए। एक स्वर से चरखारी का किला मुक्त कराए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन



बैठक में उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासन ने माडल सिटी घोषित कर दिया है। अब नगर नए लुक में नजर आएगा। राजकीय अस्पताल का जीर्णोद्धार और अस्पताल में डाक्टरों की व्यवस्था, राजकीय कालेजों में टीचरों की व्यवस्था,  गरीबाें के मकानों की व्यवस्था के अलावा बैट्री चालित रिक्शा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन



बैठक में डाक्टरों, वकीलों और बुद्धजीवियों ने सुझाव दिए। बैठक में शिवकुमार गोस्वामी, मनोज पाठक,  भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर मनोहर लाल गुरुदेव, नब्बन और मुइया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन ने चरखारी को माडल सिटी घोषित किया है। अब माडल सिटी की रूपरेखा बनाने के लिए सोमवार को एसडीएम ओमवीर यदुवंशी की अध्यक्षता में बैठक हुई।



पालिका के  सहायक अभियंता आशीष मल्होत्रा ने बताया कि पार्कों का सुंदरीकरण विकास प्राधिकरण आवास एवं विकास द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा एलईडी स्पीड लाइटिंग व फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड का निर्माण, भूमिगत केबिल और सार्वजनिक भवनों तक लाइटिंग व मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed