फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The accident happened with the car of the forest area officer, land,

Mahoba News: वन क्षेत्राधिकारी की कार से हुआ था हादसा, जमीन

Fri, 27 Feb 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 27 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The accident happened with the car of the forest area officer, land,
श्रीनगर (महोबा)। वन क्षेत्राधिकारी अजनर की कार की टक्कर से घायल हुए युवक के इलाज में मदद न मिलने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे पर बरा गांव के पास जाम लगा दिया। पांच घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क के दोनोंं ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। घायल को चारपाई में लेटाकर जाम लगाए परिजन दुर्घटना करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई और मदद की मांग करते रहे। डीएम के आश्वासन पर जाम खुला। तब आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के बरा गांव निवासी ख्याली प्रसाद यादव (44) 10 दिसंबर 2025 को बाइक से घर लौट रहा था। तभी बरा बस स्टैंड के पास वन क्षेत्राधिकारी अजनर रेंज की स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे ख्याली प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी प्राथमिकी थाने में 19 दिसंबर को घायल के पिता गंगाराम की ओर से दर्ज कराई गई थी। परिवार के लोग गंभीर अवस्था में घायल को इलाज के लिए झांसी ले गए थे। करीब डेढ़ महीने इलाज चला लेकिन कोई आराम नहीं मिला तो उसे ग्वालियर ले गए। ग्वालियर में भी ख्याली प्रसाद की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अब ख्याली कोमा की स्थिति में है।
विज्ञापन

घायल की मां कट्टो देवी का कहना है कि इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करना था। इसके लिए उसने तीन बीघा जमीन और घर के जेवर बेचकर इलाज कराया। अब इलाज के लिए रुपये नहीं थे तो उसे घर वापस ले आए हैं। अभी इलाज में कितना और रुपये लगेगा, इसका अंदाजा भी नहीं है। उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इससे परेशान होकर परिजन और ग्रामीण बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे घायल को चारपाई समेत लेकर कानपुर-सागर राजमार्ग पहुंचे। यहां गांव के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, चरखारी कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की मांग थी कि वन क्षेत्राधिकारी से इलाज के लिए रुपये दिलाए जाएं। काफी देर बाद जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर परिवार के लोगों को बातचीत के लिए महोबा बुलाया गया। इसके बाद जाम खुल सका। उधर, थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमे में चार्ज शीट लगा दी गई है। मामला कोर्ट पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed