{"_id":"3f1253dc841f4081fb7e3d933c673a6c","slug":"tempo-reflex-bike-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से टेंपो पलटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से टेंपो पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बरा के पास बाइक
विज्ञापन
और टेंपो की आमने - सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार सहित आधा दर्जन लोग
गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक टेंपो महोबा से सवारियों को लेकर श्रीनगर जा रहा था। उधर श्रीनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक टेंपो से भिड़ गई। बाइक इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पलट गया, टेंपो पलटने से जिससे आधा दर्जन टेंपो सवार बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो और बाइक को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में बाइक चालक अनूप (40) निवासी मामना, मन्नू (35) पुत्र तुलसीदास निवासी डिगरिया, राजेंद्र सैनी (43) पुत्र गोपाल माली, वीरेंद्र (50) पुत्र मैयादीन और देवेंद्र (48) निवासी श्रीनगर शामिल हैं। देवेंद्र की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।