फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   teenager tried to death Hurt by rape

दुष्कर्म से आहत किशोरी ने की जान देने की कोशिश

Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
teenager tried to death Hurt by rape
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप

खरेला कस्बे की किशोरी ने दुष्कर्म से आहत होकर फांसी लगा ली। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते देख लिया। उसे आनन-फानन में फांसी से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी ने मोहल्ले के ही युवक पर घर में घुसकर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने और घर में रखे जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न कर छेड़खानी की रिपोर्ट लिखकर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करने गए थे। दो छोटे भाइयों के साथ किशोरी घर पर अकेली रहती है। किशोरी का आरोप है कि मंगलवार को गांव का ही एक युवक छत के रास्ते उसके घर में घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। इससे आहत किशोरी ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। इसी दौरान दिल्ली से लौटे उसके माता-पिता भी आ गए। बेटी को फांसी पर झूलता देख सकते में आ गए। उसे फांसी से उतारकर तुरंत पीएचसी खरेला लेकर पहुंचे। गुरुवार को किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि गांव के ही युवक ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी आरोप लगाया कि युवक घर में रखे जेवर भी लूट ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, लूट, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसपी गौरव सिंह का कहना है कि पिता ने जो तहरीर दी थी, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। यदि बयान में बलात्कार की बात आती है, तो दुष्कर्म की रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed