फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenager's body found hanging in a well, accused of murder

कुएं में लटकता मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप

Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging in a well, accused of murder
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के अकौना गांव में एक किशोर का कुएं में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। मृतक की बहन ने रात में आए अज्ञात लोगों पर भाई की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अकौना गांव निवासी बृजगोपाल गुरुवार को किसी कार्य से रिश्तेदारी में बाहर गया था जबकि घर पर पुत्र जयहिंद (16) व उसकी बड़ी बहन नेहा (18) घर पर अकेली थी। रात करीब 11 बजे बिजली न आने के चलते भाई-बहन छत पर सो रहे थे। तभी अज्ञात लोगों के बुलावे पर जयहिंद ने कुंडी खोल दी और बाहर निकल गया।
विज्ञापन

सुबह जयहिंद का शव समीप में बने कुएं के एंगल से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि रात में अज्ञात लोग घर के दरवाजे आए थे। उधर थानाध्यक्ष अजनर अभिमन्यु यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed