{"_id":"8d852dbb50656092030202185c3403de","slug":"teenager-hurt-caused-by-tampering-happened-organically-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने लगाई फांसी तो हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने लगाई फांसी तो हुआ बवाल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ सेे आहत किशोरी के फांसी लगा दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकाने बंद रहीं। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
कस्बा पनवाड़ी निवासी किशोरी बुधवार सुबह मंदिर जा रही थी कि कस्बे के ही एक युवक ने छेड़खानी कर दी। इससे आहत किशोरी ने घर आकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पनवाड़ी तिराहे में झांसी-मिर्जापुर हाइवे जाम कर दिया। गुस्साए युवाओं ने दुकानें बंद करा दी। इस दौरान हुए पथराव में रोजवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तत्काल आरोपी कस्बा निवासी चुंगा कुरैशी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, एससी एसटी एक्ट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तब जाकर लोग शांत हुए। बवाल की वजह से पूरे दिन कस्बे में सन्नाटे का माहौल रहा।
हाइवे जाम करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ से ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की। उनका कहना था कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन स्थानीय पुलिस टालमटोल कर रही है। इस पर सीओ ने तत्काल तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई और लोगों को शांत कराया। घटना की सूचना पर संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। जाम के चलते महोबा से झांसी, ग्वालियर, राठ, उरई, आगरा जाने वाले यात्री एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।