फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenage girl molested while visiting temple; beaten up for resisting

Mahoba News: मंदिर गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Fri, 24 Jul 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl molested while visiting temple; beaten up for resisting
- उलाहना देने पर किशोरी के चार परिजनों को किया घायल
विज्ञापन

-एक अन्य घटना में दबंगों ने ट्रक चालक को पेड़ से बांधकर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/कबरई। कस्बा कबरई के एक मोहल्ले से मंदिर गई किशोरी से किशोर ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारा पीटा। किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई। जब परिजन उलाहना देने आरोपी के घर गए तो उसके परिजनों ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में दबंगों ने ट्रक चालक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा।
एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ मंदिर गई थी। जहां मौजूद मोहल्ले के एक किशोर ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने यह बात मंदिर में मौजूद परिजनों से बताई। तब पिता व परिवार के तीन अन्य सदस्य आरोपी के घर उलाहना देने गए तो सभी को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में किशोरी को भी चोटें आईं। बाद में घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग है। मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। छेड़खानी के आरोप की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में जनपद फतेहपुर निवासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह कस्बा कबरई में ट्रक चलाता है। वह अपने साथी राघवेंद्र के साथ बाइक से कबरई आ रहा था। तभी खनिज बेरियर के पास चार लोगों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। बाद में आरोपी उसे खींचकर एकांत स्थान पर ले गए। जहां उसे अंगोछे से पैर में बांधकर बेरहमी से पीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान व वीडियो की जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed