{"_id":"68d979d5903b81b9d50c8c3e","slug":"teachers-raised-their-voice-for-exemption-from-tet-mahoba-news-c-225-1-mah1002-118449-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टीईटी से छूट के लिए शिक्षकों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टीईटी से छूट के लिए शिक्षकों ने बुलंद की आवाज
Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। स्रोत: संघ
महोबा। सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य किए जाने से परेशान शिक्षकों ने रविवार को विधायक आवास पहुंच आवाज बुलंद की। बाद में सदर विधायक को ज्ञापन सौंप शिक्षक हित में कदम उठाने की मांग की।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले पहुंचे शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक राकेश गोस्वामी को सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी पास करना अनिवार्य करने संबंधी आदेश दिया है। इससे वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने देश के लाखों शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षक हित में कदम उठाने की मांग की। इस पर सदर विधायक ने शिक्षकों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, धमेंद्र त्रिपाठी, जगदीश रैकवार, प्रशांत रिछारिया, रमेश त्रिपाठी, राममोहन मिश्रा, संध्या त्रिपाठी, सुरेश सोनी, हरीश सोनी, बीके मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।