{"_id":"5d7006348ebc3e93b147ae65","slug":"teacher-s-husband-warns-of-suicide-by-climbing-in-a-mountain-mahoba-news-knp5116185160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के पति ने पहाड़ में चढ़कर आत्महत्या की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के पति ने पहाड़ में चढ़कर आत्महत्या की दी चेतावनी
विज्ञापन
महोबा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रधानाचार्य पद के लिए दो शिक्षिकाओं में लंबे से समय में चल रहे विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। एक शिक्षिका के पति ने सोशल मीडिया में 24 घंटे के अंदर पत्नी को चार्ज न दिए जाने पर आत्महत्या की चेतावनी दे दी। इतना ही नही वह ऐतिहासिक गोखारगिरि पहाड़ में चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के जीजीआईसी में प्रधानाचार्य का पद रिक्त होने पर वहां की शिक्षिका सरगम खरे को दो वर्ष पहले प्रधानाचार्य का चार्ज दिया गया था। इसके बाद एक वर्ष पहले पनवाड़ी से स्थानांतरण होकर आईं प्रवक्ता संतोष सिंह ने वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्य का चार्ज दिए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां आवेदन किया लेकिन 9वीं व 11वीं के रजिस्ट्रेशन होने और सरगम खरे का नाम व नंबर डाल दिए जाने पर अगले सत्र में प्रधानाचार्य का पद दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उच्चाधिकारियों से तमाम शिकायतें की गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। तब वर्तमान प्रधानाचार्य सरगम खरे ने भी कोर्ट में वाद दायर कर दिया।
बुधवार को शिक्षिका संतोष सिंह के पति उमेश सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें 24 घंटे के अंदर पत्नी को प्रधानाचार्य का चार्ज न दिए जाने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। कुछ देर बाद ही उमेश सिंह शहर के गोखारगिरि पहाड़ की चोटी पर चढ़ गया। मामले की भनक लगते ही कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ पहाड़ पहुंच गए और उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने उमेश सिंह को हिरासत में लेते हुए आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फैसला आने पर मामले का निस्तारण किया जाएगा।