फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teach students how to extinguish fire in mock drill

मॉक ड्रिल में छात्र-छात्राओं को सिखाएं आग बुझाने के तरीके

Tue, 21 Jan 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teach students how to extinguish fire in mock drill
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को आग बुझाने के तरीके सिखाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझाने का अभ्यास किया। चीफ फायर ऑफिसर ने बाल्टी व जूट के बोरे की सहायता से आग बुझाना सिखाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल, अग्निशमन निरीक्षक राजेश सिंह यादव, जाहर सिंह, अनिल कुमार, पवन कुमार, सरफराज आदि ने वीरभूमि महाविद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाए, इसके तरीके बताए गए। सीएफओ ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने से लोग घबरा जाते हैं। ऐसे समय में घबराने की नहीं बल्कि संयम की जरूरत होती है। आग लगने पर जूट के बोरे व पानी भरी बाल्टी से आग बुझाई जा सकती है।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान छात्र-छात्राओं से भी आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने आग बुझाकर छात्र-छात्राओं का डर दूर किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में धैय से आग बुझाने के प्रयास करें। इस दौरान अग्निशमन अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से भी आग बुझाने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed