फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Taught tips to avoid diabetes on World Diabetes Day

विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह से बचने के सिखाए गुर

Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Taught tips to avoid diabetes on World Diabetes Day
कुलपहाड़ (महोबा)। विश्व मधुमेह दिवस पर एकल विद्यालय संगठन और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कस्बे के एक पैलेस में कार्यशाला हुई। आधा सैकड़ा से ज्यादा गांव के आए लोगों को मधुमेह के उपचार और बचाव के बावत जानकारी दी। साथ ही कार्यशाला से सीखकर गांव जाने पर ग्रामीणों को मधुमेह से रोकथाम के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डॉ. सौरभ खरे ने कहा कि भारत में हर पांचवा व्यक्ति मधुमेह रोग से पीड़ित है। यह बीमारी तनाव और असामान्य दिनचर्या के कारण हो जाती है। मधुमेह ने एक महामारी का रूप ले लिया है इसलिए अमर उजाला फाउंडेशन एनएसएस, एनसीसी, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य संगठन लोगों को बीमारी से बचाने के लिए आगे आए हैं। एकल विद्यालय संगठन के जिला प्रशिक्षण प्रमुख शिशुपाल ने इस बीमारी से बचने के लिए व्यायाम बताए। कहा कि सुबह कम से कम 30 मिनट तेज चलने की आदत डाले। भोजन एक बार में न लेकर कई बार ले और पर्याप्त पानी का सेवन ले। शारीरिक श्रम करने पर भी जोर दिया। इससे यह बीमारी नियंत्रण में रहेगी। बताया कि टाइप 1 डायबिटीज में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है। यह मात्र दो प्रतिशत लोगों में होता है। हाथ पैर में दर्द, जल्दी भूख लगना, बार-बार पेसाब आना व कमजोरी महसूस होना। बचाव ही सबसे बेहतर तरीका है। तनाव से बचे। ध्रूमपान, अकेलेपन से बचे, शारीरिक श्रम करे। भोजन करने से पहले 120 व भोजन करने के बाद 145 शुगर लेवल होना चाहिए।
विज्ञापन

इंसेट
पीढ़ी दर पीढ़ी होता है मधुमेह
खन्ना। थाना क्षेत्र के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन और एकल संगठन की ओर से मधुमेह दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर विभिन्न गांव से आए एकल विद्यालय शिक्षकों व ग्रामीणों को मधुमेह की जानकारी दी गई। साथ ही उसके बचाव पर जोर दिया गया है। डॉ. छोटेलाल सेन ने मधुमेह के बावत बताया कि रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाना, अग्नाशय में गड़बड़ी मधुमेह का मुख्य कारण है। मधुमेह पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले अनुवांशिक रोग है। बहुत अधिक मीठा खाने और फास्टफूड खाने से मधुमेह को रोग हो जाता है। कॉलेज के प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि 40 से 45 साल की उम्र में यह रोग होने लगता है। इस मौके पर एकल अभियान कार्यकर्ता निर्मला तिवारी, अरुण, राजेंद्र, मुन्ना सिंह, छत्रसाल सोनी, ऊषा वर्मा, शिवशरण सिंह, सोनम, अवधेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मधुमेह से बचने के लिए करें व्यायाम
अजनर। एकल विद्यालय और अमर उजाला के तत्वावधान में सुखानंद हाईस्कूल अजनर में मधुमेह दिवस पर छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीणों को मधुमेह से बचाव के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल के डॉ. प्रेमनारायण शर्मा ने कहा कि मधुमेह से बचाव बहुत जरूरी है। इसके लिए नियमित व्यायाम करने के साथ-साथ सुबह घूमना लाभकारी है। इस मौके पर रवींद्र राजपूत, रामआसरे पाठक, मुकेश त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed