{"_id":"570541614f1c1b2d5cc8120d","slug":"tainkaron-ko-raaste-mein-rokakar-paanee-kee-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":" टैंकरों को रास्ते में रोककर पानी की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकरों को रास्ते में रोककर पानी की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
कबरई में टैंकर से पानी भरते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कबरई बांध के जवाब देने से कस्बे में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। कबरई में प्वाइंट पर टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए भगदड़ मच जाती है। दबंग रास्ते में ही टैंकर रोककर पानी लूट लेेते हैं। इससे कस्बे में पानी को लेकर हायतौबा मच गई है।
इस साल कबरई बांध में पानी खत्म है। इससे पेयजल की समस्या गहरा गई है। बांध पूरी तरह सूख जाने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इस पर जल संस्थान ने कस्बे में टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू कराई है। यह नाकाफी साबित हो रही है। टैंकरों से पानी की आपूर्ति होने से पचास फीसदी जनता को पानी नहीं मिल रहा है।
मंगलवार को जल संस्थान के कस्बे में टैंकर भेजते ही लोग पानी के लिए टूट पड़े । इससे दबंग लोगों को ही पानी मिल पाया। बाकी लोग मायूस होकर लौट गए। इसके बाद बस्ती के अंदर जाने के लिए जैसे ही दूसरा टैंकर आया, दबंगों ने रास्ते में ही टैंकर रोककर पानी लूट लिया।