फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Suspect of misdemeanor before the murder of the young man

Mahoba News: युवक की हत्या से पहले कुकर्म की आशंका

Tue, 28 Mar 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Suspect of misdemeanor before the murder of the young man
महोबा। फिरौती न मिलने पर अपहृत युवक की हत्या कर मकान के अंदर शव दफनाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। युवक की हत्या से पहले कुकर्म की आशंका होने पर डॉक्टरों ने डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया है।
विज्ञापन


डीएनए जांच के बाद ही कुकर्म की पुष्टि हो सकेगी। ब्लूड गे डेटिंग एप (समलैंगिकों के लिए बनी एप) के माध्यम से संपर्क में आए बड़ीहाट निवासी जितेंद्र यादव का 22 मार्च को अपहरण हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने युवक के मामा गजराज को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी थी। एप के माध्यम से समलैंगिक गंदी फिल्म बनाकर अपलोड करने की भी बात सामने आई थी। युवक के विरोध व फिरौती की रकम न मिलने पर जितेंद्र की हत्या कर शव किराये के मकान के अंदर ही दफना दिया था। सोमवार को पुलिस ने चरखारी निवासी नितेंद्र कुशवाहा और फतेहपुर के दरौटा निवासी सूरज सेंगर को गिरफ्तार कर दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया था।
विज्ञापन


मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते जिला प्रशासन ने डॉक्टरों के पैनल से मंगलवार को जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉ. योगेंद्र व डॉ. राजेश भट्ट के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। युवक के साथ कुकर्म की आशंका पर डॉक्टरों ने डीएनए सैंपल लिया। इसे आरोपियों के डीएनए से मिलान कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस जघन्य हत्याकांड की घटना से मोहल्ले में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed