फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   susaid

महोबा : दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Fri, 28 Oct 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
susaid
महोबा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फंदा लगाकर और दो ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने से गंभीर दो लोगों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जिले के चमरहा गांव निवासी सभापति पुत्र रामविशाल प्रजापति की ससुराल कबरई के पहरा में थी। वह तीन महीने में मेरठ में रहकर मजदूरी कर रहा था। उसकी पत्नी गोमती मायके में थी। दिवाली मनाने के लिए 23 अक्तूबर को सभापति भी ससुराल पहुंच गया था।
विज्ञापन

रामविलास ने बताया कि सभापति ने शराब पीने के लिए गोमती से 500 रुपये मांगे थे। उसने 100 रुपये दिए। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद वह कमरे में चला गया और रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कबरई थाना क्षेत्र के झिरसहेबा गांव में राजनारायण (20) ने बुधवार रात घर में फंदा लगा लिया। घटना के समय परिजन बाहर गए थे। लौटने पर उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरहारी गांव निवासी धर्मेंद्र पांचाल (23) ने गुरुवार दोपहर घर में फंदा बनाकर जान दे दी। खेत से लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के रामकथा मार्ग निवासी अरविंद (35) ने बुधवार को जहर खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात मौत हो गई। पिता बृजेश ने बताया कि अरविंद एक दालमिल में काम करता था। आरोप लगाया कि दालमिल संचालक अधिक काम लेता था और एडवांस दिए पैसों को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ना भी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के किल्हौवा गांव निवासी बृजलाल (30) ने जहर खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कालीपहाड़ी निवासी रत्तू (40), जतारा निवासी मलखान (50) और गांधीनगर निवासी पूरन (27) ने भी जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मलखान व पूरन को डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed