{"_id":"60e73e0d8ebc3e726f2f29b6","slug":"sudden-deteriorating-condition-of-soldier-while-on-duty-death-mahoba-news-knp6390578170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान सिपाही की अचानक बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान सिपाही की अचानक बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की अचानक हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी तत्काल उसे जिला अस्पताल लाए। उपचार के दौरान मौत हो गई।
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के देवीपुरवा निवासी हरमोहन यादव (45) थाना खन्ना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
गुरुवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक अचेत होकर गिर गए। थाना प्रभारी शिवआसरे स्टाफ के साथ हेड कांस्टेबल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। उपचार के दौरान मौत हो गई।
सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि जब सिपाही को अस्पताल लाया गया तो मुंह से खून आ रहा था। लीवर में दिक्कत होने के चलते पहले से इलाज चल रहा था। परिवार में पत्नी रेखा और तीन बच्चे अंकित, गगन और हर्ष हैं। हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे में शोक है।