{"_id":"5c7432cbbdec224b7a555aab","slug":"students-will-not-be-able-to-take-their-exams-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कालेज में परीक्षाएं नहीं दे पाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कालेज में परीक्षाएं नहीं दे पाएंगे छात्र
Mon, 25 Feb 2019 11:54 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:54 PM IST
सार
नकल पर लगाम लगाने के लिए बदले गए परीक्षा केंद्र
एक मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, छात्राओं के नहीं बदलेंगे केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र इस साल स्वकेंद्र प्रणाली के तहत परीक्षा नहीं दे पाएंगे। नकल पर लगाम लगाने के लिए नई व्यवस्था की गई है। छात्राओं के केंद्र में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए है जिसमें 17011 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। दो पालियों में एक मार्च से कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं शुरू होंगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी गई है। इस दफा जिले में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय, रामश्री महाविद्यालय, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, सांई कालेज, रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई, जय बुंदेलखंड कुलपहाड़, मां भद्रकाली महाविद्यालय कबरई, बुंदेलखंड महाविद्यालय पचपहरा समेत 15 केंद्र बनाए गए है। जबकि पिछले वर्ष केंद्रों की संख्या 17 थी। छात्रों की परीक्षाएं दूसरे महाविद्यालय में कराई जाएंगी। वहीं छात्राओं को इसमें राहत दी गई है। कालेजों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
वीरभूमि महाविद्यालय को नोडल केंद्र और प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में इस दफा 8011 छात्र और 9000 छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी। सुबह की पाली में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर दो बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान त्रिस्तरीय औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रों के केंद्र बदले गए है जबकि छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा की गई है। वार्षिक परीक्षाएं एक मार्च से 9 अप्रैल तक चलेंगी।