फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Students will be able to study through Diksha app and YouTube

Mahoba News: दीक्षा एप और यूट्यूब से पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

Mon, 26 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 26 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to study through Diksha app and YouTube
महोबा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने घर बैठे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई है। विभाग की वेबसाइट पर हर विषय का पाठ्यक्रम मौजूद है। विद्यार्थी दीक्षा एप व यूट्यूब की सहायता से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत गर्मियों की छुट्टी के दौरान भी बच्चों की शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को घर बैठे पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे खेलकूद के बीच समय निकालकर बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा परिषद की ओर से संचालित दीक्षा एप के माध्यम से छात्र ग्रीष्म अवकाश में भी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा एप और यूट्यूब के लिंक दिए गए हैं। ताकि, छात्र अपनी कक्षा और विषय चुनकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। इसके साथ ही छात्र दीक्षा एप पर अपनी आईडी बनाकर भी वहां मौजूद पढ़ाई से संबंधित वीडियो देख सकते हैं। जिले में 15 राजकीय इंटर कॉलेज व 34 राजकीय हाईस्कूल संचालित है। जिनमें अध्ययनरत करीब 60 हजार छात्र-छात्राओं को विभाग की इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed