{"_id":"5d6ebb168ebc3e016440656f","slug":"students-of-saraswati-vidya-mandir-brighten-the-name-of-the-district-mahoba-news-knp511421672","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया जिले का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया जिले का नाम रोशन
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में सीएम से सम्मान पाते सुधांशु
- फोटो : MAHOBA
महोबा। लखनऊ में अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में जिले के सरस्वती विद्या मंदिर के चार छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 21 हजार रुपये की चेक और टैबलेट देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर मेधावी काफी खुश है।
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाने वाले सुधांशु तिवारी, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अमन प्रकाश निगम और तीसरा स्थान पाने वाले सत्यम कुमार गुप्ता को अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा 21-21 हजार रुपये की चेक, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी खासा खुश है। वहीं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी राजकुमार को भी लखनऊ में सम्मानित किया गया।
सम्मान पाकर लखनऊ के लौटे मेधावियों को माता-पिता के अलावा गुरुजनों ने भी ऊंचाइयां छूने का आशीर्वाद दिया। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णकांत मिश्र, अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र और आचार्य जगप्रसाद तिवारी ने भी खुशी जताई।