फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Student Ram Kumari became BSA for a day and warned the clerk

Mahoba News: एक दिन की बीएसए बनीं छात्रा राम कुमारी ने लिपिक को दी चेतावनी

Fri, 29 Nov 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 29 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Student Ram Kumari became BSA for a day and warned the clerk
महोबा। मिशन शक्ति के तहत परिषदीय स्कूल की छात्रा रामकुमारी को एक दिन की बीएसए बनाया गया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका चेक की। एक लिपिक के हस्ताक्षर न होने पर उन्होंने लिपिक को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा रामकुमारी बीएसए दफ्तर पहुंचीं। बीएसए राहुल मिश्रा ने रामकुमारी को अपनी कुर्सी पर बैठाते हुए एक दिन का बीएसए बनाया।
विज्ञापन


रामकुमारी ने उपस्थिति पंजिका चेक की। जिसमें वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार द्विवेदी के हस्ताक्षर नहीं थे। तब उन्होंने चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कबरई कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई बेहतर नहीं मिली। तब उन्होंने बीईओ अवनीश यादव को सफाई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने, शिक्षण कार्य में रुचि लेने, एमडीएम गुणवत्ता युक्त बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों के लिए स्कूल में खेलने का समय भी निर्धारित किया जाए। बीएसए ने रामकुमारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed