{"_id":"586be1184f1c1b0052159699","slug":"student-has-beaten-by-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
छात्राों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में क्लास में दोस्त से फाइल लेने गए हाईस्कूल के छात्र को शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा। पीड़ित छात्र ने थाना श्रीनगर में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटेवर निवासी वासुदेव (15) पुत्र शिवराम पाल कस्बा श्रीनगर में किराये पर रहकर राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। मंगलवार को वह कालेज गया था।
दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले दोस्त से फाइल लेने के लिए वासुदेव कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक से पूछकर अंदर गया और फाइल लेकर वापस लौटने लगा। तभी संविदा शिक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने छात्र वासुदेव की लातघूसों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घायल छात्र जब घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजन छात्र के साथ थाना श्रीनगर पहुंचे और घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शिक्षक पुरुषोत्तम तिवारी का कहना है कि क्लास में पढ़ाते समय वासुदेव कक्षा में एक छात्र से बाते करने लगा जिस पर उसकी पिटाई की गई। उधर, कालेज के प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कल दोनों पक्षों को बुलाकर मामला निपटाया जाएगा।
राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में कक्षा 11वीं में अध्यनरत छात्र बाबूराम पुत्र संतोष तीन दिन से लापता है। परिजनों द्वारा गांव और रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को पिता संतोष कुमार ने पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को शिकायती पत्र देकर पुत्र की को खोजे जाने की मांग की है।