{"_id":"58581d994f1c1b1f64e3942b","slug":"student-happy-having-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप मिला तो खिलखिला उठे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप मिला तो खिलखिला उठे मेधावी
अमर उजाला/महोबा
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते एसपी व मौजूद छात्र छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय परिसर में आयोजित नि:शुल्क लैपटॉप, कन्या विद्याधन और समाजवादी पेंशन वितरण समारोह में लैपटॉप और कन्या विद्याधन के स्वीकृति पत्र पाकर मेधावी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम मेें मौजूद सपा नेताओं और अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
पूर्व राज्यमंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि सपा सरकार ने मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरण कर उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ दिया है। कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी करके महिला पुरुषों को लाइन पर लगा दिया है।
एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों की लाइन पर लगने से मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों को प्रदेश सरकार ने दो दो लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के तालाबों की खुदाई कराकर ऐतिहासिक काम किया है।
पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कन्या विद्याधन 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि जिले में 406 छात्र छात्राओं को लैपटाप, 1132 छात्राओं को कन्या विद्याधन और 37 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन के स्वीकृति पत्र दिए है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में 70 हजार महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। अन्य पेंशन को मिलाकर एक लाख 10 हजार लोग पेंशन का लाभ पा रहे है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव, पूर्व अध्यक्ष बाबू मंसूरी, शोभालाल यादव, जिला महासचिव रिजवान आलम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव सहित तमाम लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने की और संचालन रामसहाय राजपूत ने किया।